निगम परिसर में गुटखा-तंबाकू के सेवन पर 4 से वसूली जुर्माना राशि




नगर निगम ने मंगलवार को गुटखा-तंबाकू का सेवन करने वाले चार जनों से जुर्माना वसूला। निगम प्रशासक एसके आेला ने बताया कि कुछ दिन पहले ही निगम परिसर को गुटखा-तंबाकू व धूम्रपान निषेध घोषित किया गया था। इसके साथ ही सभी कर्मचारियों ने इसका उपयोग नहीं करने का संकल्प भी लिया था। निगम कार्यालय में आने वाले सभी लोगों से धूम्रपान आैर गुटखा-तंबाकू नहीं काने की अपील की गई थी, लेकिन इसके बावजूद भी निगम में किसी कार्य के लिए आने वाले लोग गुटखा व तंबाकू का सेवन कर रहे हैं। ऐसे चार जनों से 800 रुपए जुर्माना वसूला गया। निगम ने प्रत्येक से 200-200 रुपए जुर्माना वसूला। इधर, नोडल अधिकारी सीमा हिंगोनिया ने बताया कि निगम कार्यालय में बाहर से आने वाले या निगम कर्मचारी यदि गुटखा-तंबाकू खाकर गंदगी करता पाया जाता है तो उस खिलाफ निगम नियमों के तहत जुर्माना लगा कर चालान काटेगा। उन्होंने बताया कि अब तक 4 लोगों के चालान काटे जा चुके हैं।