जोधपुर से अहमदाबाद के बीच संचालित होने वाली स्पाइस जेट की फ्लाइट मंगलवार को तीन घंटे देरी से जोधपुर पहुंची। तकनीकी खराबी के कारण ये फ्लाइट देरी से अहमदाबाद से उड़ी थी। ये फ्लाइट शाम 6:15 बजे जोधपुर पहुंची और शाम 6:45 बजे अहमदाबाद के लिए उड़ी। इसमें अहमदाबाद जाने वाले यात्रियों को तीन घंटे तक इंतजार करना पड़ा। वहीं जोधपुर आने वाले यात्री भी वहां बैठे रहे। जोधपुर की उड़ान से पहले इसमें तकनीकी खराबी बताई गई। इसके बाद विमान की जांच कर उसे दुरुस्त कर दिया गया। 70 यात्रियों की क्षमता वाले एटीआर श्रेणी के इस विमान में 65 से ज्यादा यात्री थे।
स्पाइस जेट की जाेधपुर अहमदाबाद फ्लाइट तीन घंटे लेट